पोस्टर विमोचन से तय हुई जयपुर महाकुम्भ में बीकानेर से सर्व ब्राह्मण प्रतिनिधियों की भागीदारी
बीकानेर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से तीन सितम्बर को जयपुर में होने वाले विशाल महाकंुभ को लेकर आज सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योपत सिंह कायल एवं प्रदेश संगठन सचिव गजानंद शर्मा ने जूनागढ़ गढ़ गणेश मंदिर में पोस्टर का विमोचन किया।
महासभा के प्रदेश संगठन सचिव शर्मा ने बताया कि गणेश भगवान को आज पीले चावल दिए गए। महाकुंभ में 14 सूत्रीय एजेण्डे को लेकर प्रदेशभर के ब्राह्मण जयपुर में जुटेंगे।
इसमें 14 प्रतिशत आरक्षण देने,भगवान परशुराम विवि की स्थापना,प्रत्येक जिले में गुरूकुल की स्थापना,ईडब्लूएस आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने,पुजारी प्रोटेक्शन बिल को पारित करने सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
पोस्टर विमोचन मौके पर पार्षद प्रदीप उपाध्याय,मगन पानेचा,जीतेन्द्र पानेचा,सुनीता गौड़,विक्रम कायल,नितेश शर्मा,मनोज भदानी,मनीष वशिष्ठ,विनोद शर्मा,अभिनन्दन शर्मा,सुनील व्यास आदि उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं