बीकानेर-सियालदह दुरंतों एक्सप्रेस भी जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी - केंद्रीय कानून मंत्री
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* बीकानेर-सियालदह दुरंतों एक्सप्रेस भी जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी - केंद्रीय कानून मंत्री बीकानेर बीकानेर से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। बीती रात दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना हुई गाड़ी संख्या 12457 गुरुवार सुबह बीकानेर पहुंची। बीकानेर में इलेक्ट्रिक ट्रेन लेकर आए लोको पायलट नीलाभ सक्सेना और उनके सहयोगियों का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार और बीकानेर की जनता ने स्वागत किया। मेघवाल ने कहा कि जल्द ही बीकानेर-सियालदह दुरंतों एक्सप्रेस ट्रेन को भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जाएगा। बीकानेर के विकास में माईल स्टोन है बीकानेर की यह पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन। अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों को विद्युतीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के जयकारे लगाए। केंद्रीय कानून मंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की इच्छाशक्ति से बीकानेर का रेलवे स्टेशन अब 471 करोड़ की ला...