बीकानेर के नोखा व चूरु के मालासर में लगेंगे बायोमॉस पॉवर प्लांट
खबरों में बीकानेर बीकानेर के नोखा व चूरु के मालासर में लगेंगे बायोमॉस पॉवर प्लांट * औरों से हटकर सबसे मिलकर * ✍🏻 बीकानेर के नोखा व चूरु के मालासर में लगेंगे बायोमॉस पॉवर प्लांट जयपुर, 30 नवंबर। राज्य में चूरु जिले के मालासर व बीकानेर जिले के नोखा में एक एक नए बायोमॉस पॉवर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी मंगलवार को यहां राज्य उर्जा विकास निगम की वार्षिक साधारण सभा में दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले अक्टूबर माह में ही जयपुर के फागी व बीकानेर के छतरपुर मेें एक एक बायोमॉस पॉवर प्रोजेक्ट लगाने की स्वीकृति दी गई है। एसीएस एनर्जी डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में समग्र विद्युत व्यवस्था की नियमित मोनेटरिंग के लिए प्रतिमाह एनर्जी एफिसिएंसी कमेटी की बैठक में समीक्षा की जाएगी वहीं कोआर्डिनेशन रिव्यू कमेटी को सक्रिय व कारगर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य मेें निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और सस्ती दर पर विद्युत की उपलब्धता तय करने के लिए दीर्घकालीन कार्यय...