राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसम्बर को : शीघ्र व सुलभ न्याय

खबरों में बीकानेर


राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसम्बर को : शीघ्र व सुलभ न्याय 

सभी प्रकृति के विवादों के निस्तारण व प्रि-लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को समाहित करते हुए प्रयास 








*औरों से हटकर सबसे मिलकर






* 






✍🏻



राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसम्बर को : शीघ्र व सुलभ न्याय 
सभी प्रकृति के विवादों के निस्तारण व प्रि-लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को समाहित करते हुए प्रयास 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, (राजस्थान उच्च न्यायालय) जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के द्वारा दिनांक 11-12-2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी। मनोज कुमार गोयल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) ने बताया गया कि जिला मुख्यालय, बीकानेर एवम् प्रत्येक ताल्लुका नोखा/श्रीडूंगरगढ/कोलायत/लूणकरणसर/खाजूवाला मुख्यालय पर सभी प्रकृति के विवादों के निस्तारण व प्रि-लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को समाहित करते हुए चैक अनादरण के मामले, दीवानी मुकदमें, धन वसूली के प्रकरण, बैक ऋण वसूली, परिसर मालिक और किराएदारों के बीच के मुकद्में, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) धारा 9, 11, 12, एवं 24 हिन्दु विवाह अधिनियम से संबंधित प्रकरण, भरण पोषण धारा 125 सीआरपीसी एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले, दाण्डिक शमनीय प्रकरण, बिजली पानी एवं अन्य बिलों के भुगतान से संबधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, श्रम एवं नियोजन के विवाद, मजदूरी भत्ते और पेंशन भत्तों से संबंधित सेवा मामले, राजस्व मामले और राजीनामा योग्य अन्य सभी मामले जो पांच से दस वर्ष पुराने प्रकरणोें व लम्बित मुकद्मों का आपसी समझाईश एवं सुलह से निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किये जाने के प्रयास किये जायेंगे।  
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मनोज कुमार गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा बताया कि इस लोक अदालत में शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है कोर्ट फीस की वापसी व अंतिम रूप से निपटारा, कोई अपील नहीं तथा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से न्यायालय में विवाद दायर करने से पूर्व या न्यायालय में लम्बित विवाद को लोक अदालत में राजीनामा से सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरण का अंतिम निस्तारण करवाकर लाभान्वित हो सकते है।़
इसके साथ मनोज कुमार गोयल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि आप अपना प्रकरण संबंधित न्यायालय में दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को न्यायालय के नियमित समय प्रात 10ः00 से सांय 05ः00 बजे तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर कराकर प्रकरण का निस्तारण राजीनामा से करवा सकते है।






C P MEDIA








खबरों में बीकानेर







पढ़ते रहें, पढ़ाते रहें




 







Comments