Posts

सखा संगम का वार्षिक समारोह : डा मुरारी शर्मा और उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा सम्मानित

Image
मित्रता सहभागिता जीवन का संगीत सहभागिता, आत्मीयता और खरापन बीकानेर की खासियत है Bikaner . सखा संगम के वार्षिक समारोह में डा0 मुरारी शर्मा, के0 एल0 बोथरा का सम्मान बीकानेर 4 अप्रेल । मित्रता, सहभागिता, आत्मीयता और खरापन बीकानेर की खास पहचान है जिसमें जीवन का मधुर संगीत धडकता है । बुधवार की शाम महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित सखा संगम के छठे वार्षिक समारोह के संवाद में यह बात उभरकर आयी । कार्यक्रम मे नगर के वरिष्ठ संगीतज्ञ डा0 मुरारी शर्मा तथा उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर (पष्चिम) के विधायक डा0 गोपाल जोषी ने कहा कि बीकानेर के विकास में उद्योग, साहित्य, संस्कृति से जुडी विभूतियों का योगदान अविस्मरणीय है । डा0 जोषी ने सम्मानितजनों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि डा0 शर्मा व बोथरा अपने अपने क्षेत्रों में नई दिषा प्रदान कर रहे है । मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास विनोद ने कहा कि नगर के संगीतज्ञों, साहित्यकारों ने जीवन संगीत को मुखर बनाया है । विनोद ने कहा कि बीकानेर की पहचान बीकानेरीयत है जिसमें जीवटता,...

गहन आनंदानुभूति के लिए चिंतन जरूरी, आश्रम में मोहन थानवी सम्मानित

Image
गहन आनंदानुभूति के लिए चिंतन जरूरी बीकानेर 1/4/18। रामकृष्ण आश्रम लालगढ़ में सांध्यकालीन चिंतन कार्यक्रम में आज गहन आनंद चिंतन विषय पर बेलूड़ मठ बंगाल के स्वामी तत्परानंद जी ने श्रद्धालुओं को कहा कि जीवन के सच्चे आनंद की प्राप्ति चिंतन से ही होती है। सही दिशा में किया गया चिंतन ही व्यक्ति को श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रवृत कर उसे सफलता का आनंद दिलाता है। इस अवसर पर स्वामी जी ने आश्रम की प्रकाशित पुस्तक गहन आनंद चिंतन के संपादक मंडल के साहित्यकार मोहन थानवी को स्वामी गहनानंदजी महाराज की छवि व उनके पत्रों व संस्मरणों की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव अर्जुन सिंह, ब्रह्मचारी निर्मलजी, देव थानवी, शिक्षक राजेन्द्र जी सहित श्रद्धालु मौजूद थे। 

ईटर्नल अस्पताल, जयपुर : मोटापे से निजात व हार्ट और न्यूरोलोजी संबंधी उपचार के बारे में बताया हैल्थ अवेयरनेस टॉक शो में

Image
इटर्नल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने टॉक शो में हैल्थ अवेयरनेस के बारे में बताया बीकानेर 1/4/18। जयपुर के ईटर्नल अस्पताल द्वारा हैल्थ अवेयरनेस टॉक शो का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया।  एसोसिएशन ऑफ़ लायंस क्लब उड़ान और तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस हैल्थ अवेयरनेस टॉक शो के अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका सहित डॉ हरमीत सिंह, डा रुचि गुरजीत कौर की मौजूदगी में हुए आयोजन में उड़ान व तेरापंथ महिला मंडल की पदाधिकारियों का सान्निध्य रहा। टॉक शो में ईटर्नल अस्पताल जयपुर में न्यूरो सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डा सुशील तापड़िया, कार्डियोलोजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डा संजीव के सिडाना व गेस्ट्रो सर्जरी व बैरिएट्रिक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डा सौरभ कालिया ने विशेष रूप से हैड इंजरी, सिर पर लगने वाली चोट, सिरदर्द, पीठ दर्द और गर्दन का दर्द, हृदय रोगों की समझ और रोकथाम, स्वास्थ्य पोषण और वज़न प्रबंधन आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सभी का परिचय अस्पताल के देवेश मुद्गल ने करवाया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत क...

रात को मुस्कराएगा सूरज : बीकानेर के गांवों में

Image
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 1,23,37500 /-  रुपए की राशि स्वीकृत  रात को मुस्कराएगा सूरज : बीकानेर के गांवों में  बीकानेर / 29.03.2018 बीकानेर सांसद व केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के संसदीय क्षेत्र विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरुप " पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड" के द्वारा CSR ( कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी) के अंतर्गत बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 1,23,37500 /-  रुपए की राशि स्वीकृत की है।    सोलर लाइटें लगाने से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर आ रही समस्याओं से कुछ हद तक निजात मिलेगी तथा सार्वजनिक मार्गो / स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था होने से सभी ग्रामीणो को राहत मिलेगी।  ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य चौराहों राजकीय विद्यालयों उप स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण गौरव पथ इत्यादि स्थानों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।  बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में अनूपगढ़ विधानसभा के 1SKM, 1MLK, रोजड़ी कुंडल 4 LM, 7 MLD,  8 PSD, 54 GB, 59...

जयपुर-दिल्ली बाइपास पर हुआ बीकाजी के भव्य शोरूम का उद्घाटन

Image
जयपुर दिल्ली बाईपास पर बीकाजी के भव्य शोरूम का उद्घाटन  माननीय श्री शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू) बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एआईएस निरंजन जी आर्य के हाथों संपन्न हुआ  इस अवसर पर मक्खनलाल अग्रवाल घनश्याम लखाणी विष्णु पुरी हेतराम गौड रविंद्र जोशी महेंद्र अग्रवाल सूरजमल खंडेलवाल व शोरूम के सभी संचालक मौजूद रहे।                 

अंतिम अवसर : शिक्षण संस्थाएं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें' ; अंतिम तिथि 31 मार्च

पोर्टल पर पंजीयन के लिए अंतिम अवसर 31 तक बीकानेर, 28 मार्च। वित्तीय वर्ष 2018-19 में राज्य की जिन शिक्षण संस्थाओं का अब तक एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन नहीं हुआ है, उन संस्थाओं को अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 31 मार्च तक अंतिम अवसर पर प्रदान किया गया है।      अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद सलीम परिहार ने बताया कि जिले की ऎसी समस्त शिक्षण संस्थाएं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें। पंजीयन के अभाव में अल्पसंख्यक समुदाय के अध्ययन विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन से वंचित रहा तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8560085101 पर संपर्क किया जा सकता है।

केवलिया ने बताया “राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में हिन्दी भाषा का महत्त्व”

Image
राष्ट्र की एकता का सेतु है हिन्दी -केवलिया बीकानेर, 28 मार्च। कथाकार शरद केवलिया ने कहा कि हिन्दी भाषा में देश की आत्मा निवास करती है, हिन्दी राष्ट्र की एकता का सेतु है। हिन्दी आम व्यक्ति की भाषा है और आज का युग आमजन के हितों की बात करता है।         कथाकार शरद केवलिया ने कहा - राष्ट्र की एकता का सेतु है हिन्दी    केवलिया बुधवार को राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र सभागार में आयोजित राजभाषा कार्यशाला में “राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में हिन्दी भाषा का महत्त्व ”  विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सफलता का मुख्य आधार राष्ट्र की सर्वाधिक बोली, पढ़ी तथा समझे जाने वाली भाषा होती है। इन कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय हिन्दी को ही दिया जा सकता है, क्योंकि यह सवा सौ करोड़ देशवासियों की अस्मिता की भाषा है।        केवलिया ने कहा कि आज प्रशासन तेजी से ग्रामोन्मुख होता जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्...