गहन आनंदानुभूति के लिए चिंतन जरूरी
बीकानेर 1/4/18। रामकृष्ण आश्रम लालगढ़ में सांध्यकालीन चिंतन कार्यक्रम में आज गहन आनंद चिंतन विषय पर बेलूड़ मठ बंगाल के स्वामी तत्परानंद जी ने श्रद्धालुओं को कहा कि जीवन के सच्चे आनंद की प्राप्ति चिंतन से ही होती है। सही दिशा में किया गया चिंतन ही व्यक्ति को श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रवृत कर उसे सफलता का आनंद दिलाता है। इस अवसर पर स्वामी जी ने आश्रम की प्रकाशित पुस्तक गहन आनंद चिंतन के संपादक मंडल के साहित्यकार मोहन थानवी को स्वामी गहनानंदजी महाराज की छवि व उनके पत्रों व संस्मरणों की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव अर्जुन सिंह, ब्रह्मचारी निर्मलजी, देव थानवी, शिक्षक राजेन्द्र जी सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं