सखा संगम का वार्षिक समारोह : डा मुरारी शर्मा और उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा सम्मानित
मित्रता सहभागिता जीवन का संगीत सहभागिता, आत्मीयता और खरापन बीकानेर की खासियत है Bikaner . सखा संगम के वार्षिक समारोह में डा0 मुरारी शर्मा, के0 एल0 बोथरा का सम्मान बीकानेर 4 अप्रेल । मित्रता, सहभागिता, आत्मीयता और खरापन बीकानेर की खास पहचान है जिसमें जीवन का मधुर संगीत धडकता है । बुधवार की शाम महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित सखा संगम के छठे वार्षिक समारोह के संवाद में यह बात उभरकर आयी । कार्यक्रम मे नगर के वरिष्ठ संगीतज्ञ डा0 मुरारी शर्मा तथा उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर (पष्चिम) के विधायक डा0 गोपाल जोषी ने कहा कि बीकानेर के विकास में उद्योग, साहित्य, संस्कृति से जुडी विभूतियों का योगदान अविस्मरणीय है । डा0 जोषी ने सम्मानितजनों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि डा0 शर्मा व बोथरा अपने अपने क्षेत्रों में नई दिषा प्रदान कर रहे है । मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास विनोद ने कहा कि नगर के संगीतज्ञों, साहित्यकारों ने जीवन संगीत को मुखर बनाया है । विनोद ने कहा कि बीकानेर की पहचान बीकानेरीयत है जिसमें जीवटता,...