हर वोट जरूरी... उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
हर वोट जरूरी... उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
आमजन से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
हर वोट जरूरी... उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। संघ पदाधिकारियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आमजन से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से होती है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले मतदान करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। एक-एक वोट क्षेत्र के विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व की दिशा तय करता है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करने की अपील की।
फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने कहा कि बीकानेर में मतदान प्रतिशत को शत-प्रतिशत करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस अवसर पर अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, जगमोहन मोदी, सुरेन्द्र बांठिया, अशोक गहलोत, पारस डागा, शिवरतन पुरोहित, किशनलाल बोथरा, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय चांडक, राजीव शर्मा, भंवरलाल चांडक, रोहन चावला, मोहित करनानी, किशन मूंधडा, मनीष तापडिया, पीयूष सिंघवी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, पिंटू राठी, अरविन्द चौधरी सहित अनेक उद्योगपति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...