सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
मरूधर बीकाणा महासंघ और नागरिक सेवा फाउंडेशन की ओर से शिविका गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में केक काटकर बुजुर्ग शिक्षकों का सम्मान किया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

बीकानेर, देश भर में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। मरूधर बीकाणा महासंघ और नागरिक सेवा फाउंडेशन की ओर से शिविका गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में केक काटकर बुजुर्ग शिक्षकों का सम्मान किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बीकाणा महासंघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने बताया कि महासंघ और फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर विशेष दिवसों पर ऐसे आयोजन कर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है।इसी कड़ी में बीकाणा महासंघ और नागरिक सेवा फाउंडेशन की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) शिक्षकों को केक काटकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत भारत के महान दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष तंवर कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। नागरिक सेवा फाउंडेशन के चंद्र प्रकाश ओझा ने कहा कि बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों का यह कर्तव्य है कि वे अपने समय के शिक्षकों का सम्मान कर नई पीढ़ी के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करें।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने मंचऔर फाउंडेशनश के इस प्रयास की सराहना की और अपने शिक्षण काल के संस्मरण साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का विकास करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान-
डॉ सतीश कच्छावा, यशपाल आचार्य, अशोक मेहता, रफीक अहमद, घनश्याम मोदी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्ति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास मीणा, एडीपी राजेंद्र तंवर, नागरिक सेवा फाउंडेशन के चन्द्र प्रकाश ओझा, राजेंद्र भार्गव, श्याम सिंह पड़िहार,व्यवसायी सुनील गहलोत, कर्नल प्रहलाद सिंह शेखावत, बजरंग गहलोत आदि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत

यादों की बारात कार्यक्रम में गूंजे तराने