अंतिम चरण में प्रचार : विधायक अंशुमान सिंह ने किया जन संवाद
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अंतिम चरण में प्रचार : विधायक अंशुमान सिंह ने किया जन संवाद
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
अंतिम चरण में प्रचार : विधायक अंशुमान सिंह ने किया जन संवाद
देशनोक। नगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दौर में देशनोक में भाजपा अपने प्रचार में जुटी हुई है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत संवाद, छोटी बैठकों के साथ जनसंपर्क किया। विधायक भाटी ने कहा कि चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में प्रचार से अधिक जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने को प्राथमिकता दे रहे हैं। विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक की जनता जिन समस्याओं और सुविधाओं की अपेक्षा कर रही है, उनका समाधान मजबूत एवं जवाबदेह स्थानीय निकाय के माध्यम से ही संभव है। भाटी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यों और देशनोक में हुए विकास कार्यों ने जनता के सामने एक स्पष्ट तस्वीर रखी है। स्वीकृत विकास कार्यों को धरातल पर गति मिली है और आने वाले समय में इन कार्यों को और विस्तार देने की आवश्यकता है। विधायक भाटी ने श्री करणी मंडल भवन स्थित भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय चुनावी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है कि देशनोक की नगरपालिका राजनीतिक खींचतान का केंद्र बनेगी या विकास और जनसेवा का माध्यम। भाजपा विकास और जवाबदेह व्यवस्था के संकल्प के साथ जनता के बीच है।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...