रामदेवरा यात्रियों की सेवा के लिए श्रीराम आदर्श सेवा समिति का जत्था को महावीर रांका ने झंडी दिखाकर रवाना किया


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

रामदेवरा यात्रियों की सेवा के लिए श्रीराम आदर्श सेवा समिति का जत्था को महावीर रांका ने झंडी दिखाकर रवाना किया
सेवा शिविर 9 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर बीकानेर से करीब 66 किलोमीटर दूर तथा दियातरा से लगभग 2 किलोमीटर आगे लगाया जाएगा।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


रामदेवरा यात्रियों की सेवा के लिए श्रीराम आदर्श सेवा समिति का जत्था को महावीर रांका ने झंडी दिखाकर रवाना किया

गंगाशहर। बाबा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए श्रीराम आदर्श सेवा समिति की ओर से विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेवा शिविर के लिए समिति का जत्था गंगाशहर स्थित जैन कॉलेज के पास नोखा रोड से रवाना हुआ। पूर्व न्यास चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि महावीर रांका ने हरी झंडी दिखाकर सेवा दल के जत्थे को रवाना किया।
इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुण्य और मानव सेवा का कार्य है। बाबा रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की यात्रा कठिन होती है, ऐसे में रास्ते में भोजन, पानी, चिकित्सा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सेवा की सच्ची भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और जरूरतमंद यात्रियों की हरसंभव सहायता करनी चाहिए।
जत्थे को रवाना करने के अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई, मनोचिकित्सक डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा एवं कॉमेडियन मुकेश सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समिति के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शिविर 9 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर बीकानेर से करीब 66 किलोमीटर दूर तथा दियातरा से लगभग 2 किलोमीटर आगे लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में यात्रियों के लिए भोजन, ठंडा पानी, चाय-नाश्ता सहित मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की गई है। लंबी दूरी की यात्रा कर रामदेवरा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी।
समिति के राजेंद्र शर्मा एवं मनोज सोलंकी ने बताया कि सेवा शिविर के लिए आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्थाओं के साथ कार्यकर्ताओं का दल रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेवरा जाने वाले अधिक से अधिक श्रद्धालु इस सेवा शिविर का लाभ उठाएं। समिति द्वारा शिविर में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की तैयारी की गई है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी, सूरजाराम, हरिशंकर जोशी, राजेंद्र शर्मा, सत्यनारायण उपाध्याय, कैलाश बिश्नोई, द्वारका प्रसाद शर्मा, गौतम तिवारी, मनोज सोलंकी, राजू मारू,अजय प्रजापत सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा रामदेवरा की यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा शिविर में यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत

यादों की बारात कार्यक्रम में गूंजे तराने