नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होंगे निर्वाचन, गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए मतदान दल


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होंगे निर्वाचन, गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए मतदान दल
448 मतदान दल मंगलवार को राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


नगरीय निकाय आम चुनाव-2026

नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होंगे निर्वाचन, गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए मतदान दल

बीकानेर, 8 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बीकानेर नगर निगम के सदस्य पद के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के लिए 448 मतदान दल मंगलवार को राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों से भयमुक्त रहकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पादित करवाने के निर्देश दिए। नगर निगम के 79 वार्डों के सदस्यों के लिए 9 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक 448 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाते हुए सौंपें गये दायित्व पूर्ण करें। किसी भी प्रकार के दबाव या भय से मुक्त रहकर कार्य करें। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने सक्षम अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मतदान दलों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं व सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। रवानगी से पहले सभी मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया तथा आवश्यक मतदान सामग्री दल प्रभारियों को सौंपी गई। पहले चरण के लिए 448 मतदान दल रवाना हुए हैं। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित कुल चार कार्मिकों को शामिल किया गया है। संवेदनशील मतदान दलों के साथ वीडियोग्राफर दल भी रवाना किए गए हैं। संबंधित प्रकोष्ठ को आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा जाब्ता तैनात किया गया है। निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूर्ण मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, एडीएम (सिटी) रीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत

यादों की बारात कार्यक्रम में गूंजे तराने