बीकानेर को मिला राज्य स्तर पर 13 साक्षरताकर्मियों को ‘अक्षर मित्र सम्मान’ से सम्मानित करने गौरव साक्षरता समाज के विकास की पहली सीढ़ी : गर्ग


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर को मिला राज्य स्तर पर 13 साक्षरताकर्मियों को ‘अक्षर मित्र सम्मान’ से सम्मानित करने गौरव 

साक्षरता समाज के विकास की पहली सीढ़ी : गर्ग

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर को मिला राज्य स्तर पर 13 साक्षरताकर्मियों को ‘अक्षर मित्र सम्मान’ से सम्मानित करने गौरव 

साक्षरता समाज के विकास की पहली सीढ़ी : गर्ग


बीकानेर 8 सितंबर 2026 मंगलवार 

राजस्थान में शिक्षा की राजधानी से अलंकृत रहे बीकानेर का रुतबा और जलवा आज भी बरकरार है। नजीर तौर कह सकते हैं - प्रदेश के विभिन्न जिलों में साक्षरता अभियान के माध्यम से वंचित एवं निरक्षर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने वाले 13 साक्षरताकर्मियो का बीकानेर में सम्मान। जी हां, यहां वृहद् एवं गरिमामयी राज्य स्तरीय ‘'अक्षर मित्र सम्मान समारोह" भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में आयोजित हुआ।  अवसर रहा - 60वां विश्व साक्षरता दिवस। साक्षी बना शिक्षाविदों - गणमान्यों के करतल से गूंजता होटल राजमहल का सभागार।  
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय एवं राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग के मुख्य  तथा वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में हुए गर्वानुभूति के पल संजोए मंगलवार को हुए मंगलमय समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने की।

इन साक्षरताकर्मियों का हुआ सम्मान
समारोह में श्रीगंगानगर के सूरजाराम सियाग, हनुमानगढ़ के दीनदयाल शर्मा, चूरू के ओमप्रकाश तंवर, नागौर की पुष्पलता व्यास, बीकानेर के एल.डी. पंवार, कोलायत के अवधेश कुमार शर्मा, लूणकरणसर के महेन्द्र सिंह शेखावत एवं जगदीश गोदारा, बीकानेर ग्रामीण के महबूब अली पंवार, श्रीडूंगरगढ़ के नेमीचंद मारू, नोखा के रामनारायण शर्मा, बीकानेर के मांगीलाल भद्रवाल तथा लीलाधर बोहरा को ‘अक्षर मित्र सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मानित हुए अक्षर मित्रों में से महेंद्र सिंह शेखावत ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने सभी सम्मानित साक्षरताकर्मियों को अभिनंदन पत्र, शाल, स्मृति चिह्न, बैग एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। 

स्वागताध्यक्ष पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष  डॉ.नरेश गोयल ने अतिथि-आगंतुकों का स्वागत किया और सामाजिक संस्थाओं को भी साक्षरता और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर बल दिया ।
समारोह एवं संघ अध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने  साक्षरता आंदोलन को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार का विषय बताते हुए कहा कि अक्षर मित्रों ने अपने समर्पण से अनेक लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने साक्षरता को लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और विकास से जोड़ते हुए निरंतर जनजागरण की आवश्यकता बताई।
 मुख्य कुलगुरु प्रो. गर्ग ने कहा कि साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, दायित्वों और संभावनाओं को समझने की शक्ति प्रदान करती है। 
विशिष्ट अतिथि बुलाकी शर्मा ने अक्षर को अपने समय और समाज को समझने की दृष्टि देने वाला रेखांकित करते  कहा कि साक्षरता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान वास्तव में उस सामाजिक चेतना का सम्मान है, जिसने निरक्षरता के अंधकार को दूर करने का प्रयास किया।
सम्मानित हुए साक्षरता कर्मियों के अभिनंदन पत्रों का वाचन गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने किया।
संघ के सचिव एवं शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि साक्षरता अभियान के जमीनी कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी निरक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया। 
सभी का आभार समीक्षक अशफाक कादरी ने प्रकट किया ।गरिमामयी समारोह का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

समारोह में साक्षरता आंदोलन से जुड़े जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह, प्रदीप कुमार एवं सुभाष जोशी डॉ. फारूक चौहान, प्रोफेसर नर्सिंग बिनानी, जुगल किशोर पुरोहित, चित्रकार योगेंद्र पुरोहित डाॅ.जगदीश बारहठ सहित अनेक लोग उपस्थित हुए


#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत

यादों की बारात कार्यक्रम में गूंजे तराने