101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन
कोचर समाज बीकानेर की बहुप्रतीक्षित परिवार निर्देशिका का विमोचन गुरुवार को समाज की वयोवृद्ध 101 वर्षीया श्रीमती शांतिदेवी कोचर, धर्मपत्नी स्वर्गीय रोशनलाल जी कोचर, के करकमलों द्वारा गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
यह परिवार निर्देशिका पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोचर एवं उनके परिवार फतेहचंद–प्रदीप कुमार कोचर द्वारा सुरेंद्र कोचर की सुपुत्री कुमारी लब्धि कोचर के नवम जन्मदिवस के पावन अवसर पर समाज को समर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोचर अपनी सुपुत्री के जन्मदिवस को प्रतिवर्ष समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से मनाते हैं। लब्धि का प्रथम जन्म दिवस भी सर्व धर्मो के धर्मगुरुओं के समागम के साथ मनाया था। जन्मदिवस को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनहित से जोड़ने की उनकी यह प्रेरणादायी परंपरा समाज में व्यापक सराहना का विषय बनी हुई है।
इस अवसर पर कोचर मंदिरात व पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धनपत कोचर ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी एकता, संगठन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर आधारित होती है। परिवार निर्देशिका समाज के परिवारों, युवाओं एवं भावी पीढ़ी को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ समाज के इतिहास, परंपराओं एवं उपलब्धियों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ बनाने में इस प्रकार की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
निर्देशिका को केवल संपर्क पुस्तिका तक सीमित न रखते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया गया है। इसमें कोचर समाज के सभी परिवारों के सदस्यों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबर संकलित किए गए हैं, जिससे समाज के लोगों के बीच संपर्क और संवाद को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
इसके अतिरिक्त निर्देशिका में बीकानेर तथा सम्पूर्ण राजस्थान के प्रमुख जैन तीर्थों की विस्तृत जानकारी, रेलवे समय सारणी, बस सेवाओं की समय सारणी, बीकानेर की विभिन्न आवश्यक सेवाओं के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर, प्रिंट मीडिया सहित अन्य उपयोगी जानकारियों को भी समाहित किया गया है। इस कारण यह निर्देशिका केवल समाज की पारिवारिक जानकारी का दस्तावेज़ ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में उपयोगी एक संदर्भ ग्रंथ के रूप में भी समाजजनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।हेमन्त कुमार सिंगी ने कहा कि बेटे और बेटियों के अंतर को समाप्त करने का जो कार्य श्री सुरेन्द्र जी कोचर परिवार ने किया हैं वो प्रेरणादायक हैं। अपनी बेटी का 9 साल से जनदिवस समाजसेवा के कार्यों आए।जुड़कर मनाते हैं।
इस अवसर पर डॉ सोहिनी कोचर, डॉ संजय कोचरडॉ अंजू कोचर,डॉ स्वाति फ़ालोदिया, डॉ अभिषेक कोचर,डॉ शिल्पी कोचर, डॉ ऋषभ कोचर, डॉ दक्षिता कोचर, जितेंद्र कोचर,कुनाल कोचर, हेमन्त कुमार सिंगी,मनोज कोचर, नवीन कोचर, विनोद कोचर,आदि समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।समाज सेवी जितेंद्र कोचर ने इस अभिनव एवं समाजहितैषी पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह परिवार निर्देशिका समाज के सभी परिवारों के बीच आत्मीयता, संवाद एवं सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी दस्तावेज़ सिद्ध होगी।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...