MGSU में एकलव्य' 9 जुलाई को रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी साझा की गई
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
MGSU में एकलव्य' 9 जुलाई को
रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी साझा की गई
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
MGSU में एकलव्य' 9 जुलाई को
रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी साझा की गई
बीकानेर, 7 जुलाई। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संयुक्त तत्वावधान में 9 जुलाई को प्रस्तावित 'एकलव्य – स्वयं की खोज' कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी साझा की गई ।
इकाई अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय के संत मीराबाई सभागार में सुबह साढे दस बजे आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इकाई सचिव निर्विका सिंह, कार्यक्रम संयोजक नगेन्द्र प्रताप सिंह भाटी ने रूपरेखा को रेखांकित किया ।
ये होंगे अतिथि और मुख्य वक्ता
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शालिनी बजाज, पुलिस अधीक्षक (साइबर), बीकानेर उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि के रूप में आदित्य तंवर, राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिलीप सिंह, पूर्व विभाग संयोजक, अभाविप बीकानेर तथा कुणाल रहाड़, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित होंगे।
कार्यक्रम सह संयोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश, राधेश्याम, तन्मय, आदित्य सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...