एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश आईसीएआई बीकानेर शाखा, साइकिलिंग, श्रमदान और जनभागीदारी का अनूठा संगम बना ‘Hour for Nation’ का स्वच्छता अभियान
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश
आईसीएआई बीकानेर शाखा, साइकिलिंग, श्रमदान और जनभागीदारी का अनूठा संगम बना ‘Hour for Nation’ का स्वच्छता अभियान
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
Rain Suit : बारिब में आपका साथी । युवक-युवतियों की पसंदीदा कलर रेंज में रैन सूट आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipcart
12/7/26
एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश
आईसीएआई बीकानेर शाखा, साइकिलिंग, श्रमदान और जनभागीदारी का अनूठा संगम बना ‘Hour for Nation’ का स्वच्छता अभियान
बीकानेर, 12 जुलाई।
सामाजिक संगठन Hour for Nation द्वारा अपने नियमित साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह वृद्धजन भ्रमण पथ से म्यूजियम सर्किल तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों, बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान लगभग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा एकत्रित कर नगर निगम के डम्पिंग यार्ड भिजवाया गया।
अभियान से पूर्व Hour for Nation के सदस्यों ने बीकानेर साइकिल क्लब एवं आईसीएआई बीकानेर शाखा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित रविवार साइकिल राइड में भी भाग लेकर “फिट इंडिया, स्वच्छ इंडिया” का संदेश दिया।
अभियान में आईसीएआई बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, सीए अभय शर्मा, सीए सुमित नौलखा, सीए गौरव अग्रवाल सहित शाखा के अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं पदाधिकारियों ने भी श्रमदान किया। इससे समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला।
अभियान की एक विशेष बात यह रही कि सीजीएसटी विभाग के एक अधिकारी सोशल मीडिया पर Hour for Nation की गतिविधियाँ जानकर प्रेरित हुए और पहली बार स्वयं इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया।
आज के अभियान में सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा, भवानी सिंह राजपुरोहित, बृजेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. फ़ारूक़ अहमद, मनोज सोनी, दीपा सिंह, राजू ड्रेसर, इंदर सिंह, कपिला शर्मा, यशस्वी पराशर, वंदना शर्मा, सुरभि शर्मा, गुरमोहन सेठी, सुशील यादव, मोहम्मद हसन, गुरप्रीत सिंह, बसंत दास, देवकिशन तंवर, पुरुषोत्तम शर्मा, गजेन्द्र सरीन, राम हंस मीणा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने श्रमदान किया।




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...