मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास राजस्थान प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास राजस्थान प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

Rain Suit : बारिश में आपका साथी । युवक-युवतियों की पसंदीदा कलर रेंज में रैन सूट आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipcart


https://bahubhashi.blogspot.com


मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास राजस्थान प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए
 
मुंबई। महानगर के राजस्थानी प्रवासी पत्रकारों की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था राजस्थान प्रेस क्लब की साधारण आम सभा होटल आदर्श पैलेस में हुए चुनावों में वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास अध्यक्ष चुने गए। व्यास रावल कार्यकारी अध्यक्ष, ललित शक्ति सचिव, रमेश काबरा कोषाध्यक्ष, हरीश राजावत संयुक्त सचिव, राहुल पारीक, जितेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश भंसाली, ज्योति मुनौत, मनीष पालीवाल, श्रीमति विद्या उत्तम शाह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।  राजस्थान सूचना केंद्र, मुंबई की प्रभारी सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी एवं संस्थापक व चुनाव अधिकारी जगदीश पुरोहित के निर्देशन में संपन्न चुनाव/ वार्षिक साधारण सभा में अध्यक्ष कन्हैयालाल खंडेलवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव व्यास कुमार रावल ने तीन वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। कोषाध्यक्ष दिनेश्वर माली ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया। 

पूर्व अध्यक्ष नीरज दवे, वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार ने अपनी बात रखी।

बाद में राजस्थानी प्रवासी समाज के दिवंगत नेता राज के पुरोहित को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा प्रवासी समाज के उनके योगदान को सराहा गया।

*दिनेश्वर माली की पुस्तक का विमोचन*
इस अवसर पर प्रवासी पत्रकार दिनेश्वर माली द्वारा लिखित आध्यात्मिक पुस्तक _“मेरी आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा” का लोकार्पण क्लब के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल खंडेलवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार महादेव व्यास तथा ऋतु सोढ़ी द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

तैराकी : तेजस्वी पालीवाल के नाम हुए 2 स्वर्ण, एक कांस्य, बीकानेर हर्षाया

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी

डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना