गुरु पूर्णिमा : बीकानेर में भवन-भवन अनेकों अनुष्ठान, गुरुजनों का पूजन-सम्मान


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गुरु पूर्णिमा : बीकानेर में भवन-भवन अनेकों अनुष्ठान, गुरुजनों का पूजन-सम्मान 

बीकानेर में बुधवार को मठों-मंदिरों-आश्रमों, स्कूलों-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के भवनों-परिसरों में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुजनों का पूजन-सम्मान किया गया । अनेक शिष्यों ने अपने गुरुजी के निवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया । वहीं, गुरुजनों ने भी जहां शिष्यों को शुभाशीष से समृद्ध किया वहीं, शिष्यों के कान में गुरु मंत्र फूंका व धर्म के मार्ग पर चलने तथा गौसेवा की सीख प्रदान की। गुरुओं ने अपने-अपने गुरुओं का भी पावन-स्मरण कर उनके स्थानों पर पूजन-अनुष्ठान कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते का संकल्प दोहराया ।

इस क्रम में 
 गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने सुबह नर्बदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद परमहंस परम पूजनीय श्री सियाराम जी महाराज का अभिषेक व चरण वंदना की। परम पूजनीय श्री गुरु महाराज रामदासजी महाराज का पूजन कर पुष्पवर्षा की गई तथा गौशाला में गौपूजन व गौसेवा के कार्य किए गए। इसके बाद शुरू हुआ दीक्षा समारोह जो शाम तक निरन्तर जारी रहा। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास जी महाराज से कंठी प्राप्त कर गुरु मंत्र सुना व गुरु पूजन किया। 

दैनिक युगपक्ष में पढ़ें सम्पूर्ण समाचार 
साभार फोटो स्क्रीनशॉट दैनिक युगपक्ष 🙏 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित