पशु चिकित्सालय गोगागेट से शिव वैली तक सड़क निर्माण और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था पर पचीसिया ने की जिला कलक्टर जैन से चर्चा


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


 पशु चिकित्सालय गोगागेट से शिव वैली तक सड़क निर्माण और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था पर पचीसिया ने की जिला कलक्टर जैन से चर्चा
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर निशांत जैन  से बीकानेर के ट्रैफिक को ओर अधिक सुगम बनाने तथा वैकल्पिक रास्तों से मुख्य सड़कों पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने संबंधी चर्चा की । पचीसिया ने बताया कि शिव वैली से पशु चिकित्सालय गोगागेट की और जाने वाले 60 फुट चौड़े मार्ग पर यदि सड़क का निर्माण करवा दिया जाता है तो रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा | साथ ही रानीबाजार पुलिया से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क छोटी व घुमावदार है इस मार्ग पर बड़े यात्री वाहन व औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है । इन समस्याओं से निजात पाने हेतु रानीबाजार पुलिया से पट्टी पेड़े से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के मार्ग को सुलभ करवाए जाने से ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा और सामान्य स्थिति में आ जायेगा । इसके साथ साथ रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 5 से चोपड़ा कटला एवं नोखा रोड़ तक के मार्ग पर दिनभर औद्योगिक इकाइयों के माल की गाड़ियां तथा यात्री परिवहन की भारी बसें गुजरती है जिससे इस मार्ग पर ट्रेफिक जाम रहता है । इस मार्ग पर रिहायशी मकान भी बने हुए हैं |  पूरे मार्ग पर सड़क की स्थिति भी काफी दयनीय है तथा गहरे गड्ढे हो रखे हैं जिससे दुर्घटना के साथ साथ आवागमन भी अवरुद्ध हो रहा है | इस मार्ग की सड़क को चौड़ा करवाते हुए चोपड़ा कटला से पांच नम्बर रोड़ से होते हुए नोखा रोड़ तक पेचवर्क का काम करवाए जाने से आवागमन की सुगमता बन सकेगी । इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराड़ू व शुभम लड्ढा भी उपस्थित रहे ।

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित