गौ सम्मान अनुष्ठान में वैदिक मंत्रों से हुआ गौ पूजन और सामूहिक संकीर्तन आज होगा श्रमदान।पूर्णिमा को 500 से अधिक लेंगे शपथ


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गौ सम्मान अनुष्ठान में वैदिक मंत्रों से हुआ गौ पूजन और सामूहिक संकीर्तन 
आज होगा श्रमदान।पूर्णिमा को 500 से अधिक लेंगे शपथ

बीकानेर। कानासर फांटा संत भावनाथ आश्रम स्थित गौ शाला में चल रहे गौ सम्मान अनुष्ठान में रविवार को दिनभर अनेक आयोजन हुए ।
          अनुष्ठान के संयोजक प्रहलाद ओझा 'भैरूं' ने बताया कि रविवार को गौ शाला क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों एव सेवादारों ने भाग लिया।
 
गौ का पूजन श्रृंगार हुआ:-

आश्रम स्थित गौ शाला में गायों का पूजन एवं श्रृंगार किया गया तथा हरि सब्जी खिलाई गई । धनसिंह चौधरी,बजरंग राजपुरोहित,सोहन महाराज उपाध्याय एवं जगदीश राजपुरोहित ने गायों के चरण पखारे, भरत राजपुरोहित केसरी सिंह राजपूत ने केसरिया ओढ़ना ओढ़ाया वहीं श्रीमती जशोदा देवी तथा सरिता पुरोहित ने गायों के मेहंदी लगाई।प.सुरेश महाराज ने वेद मंत्रों का वाचन किया वहीं संत भावनाथ महाराज ने पुराणों में वर्णित सुरभी, कामधेनु,बहुला एवं सुशीला आदि गायों के नाम का उच्च स्वर में उच्चारण कराया तथा इन नाम उच्चारण का महत्व भी बताया।आगंतुक श्रद्धालुओं ने गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया।

सामूहिक संकीर्तन हुआ:-
शाम को गौ शाला परिसर में लक्ष्मण चारण,ओम पारीक,प्रभु सिंह,केसरी सिंह एवं भूरमल प्रजापत आदि की सत्संग मंडलियों ने भगवान कृष्ण,मीरा और गायों को केंद्रित भजनों की प्रस्तुतियां दी तथा मंत्र राज श्रीराम जय राम जय जय राम,गोविंद जय जय गोपाल जय जय का संकीर्तन किया। गायक कलाकार ओम पारीक ने 'धरती पर भगवान गाय ' गीत प्रस्तुत कर वातावरण बनाया । गौ शाला में हुए इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल हुए सभी ने कम से कम 24 मिनट गाय के सम्मान में संकीर्तन किया ।

गौ शाला की परिक्रमा की जयकारा लगाया:-

गौ सम्मान अनुष्ठान के दौरान गौ शाला की परिक्रमा की गई जिसमें आदमी औरत और साथ ही बच्चों ने भी भाग लिया। गौ माता का जयकारा लगाते और जाप करते परिक्रमा लगाई गई। बाद में सभी ने गौ रज का तिलक लगाया। 

आज श्रमदान,पूर्णिमा को 500 अधिक लेंगे संकल्प:-

संत भावनाथ आश्रम स्थित गौ शाला में पूर्णिमा तक चलने वाले इस अनुष्ठान में आज गौ भक्त गौ शाला में साफ सफाई कर श्रम दान करेंगे। इस दौरान 25 फुट की ध्वजा लगाईं जाएगी । पूर्णिमा को गाय के साक्षीत्व में उस पताका के नीचे संत भावनाथ महाराज सान्निध्य में 500 से अधिक लोग गौ रक्षा एवं गौ सेवा का संकल्प शपथ लेंगे।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी