करनी इंडस्ट्रियल एरिया : इस प्रतिष्ठान से 35,936 कैन किए सीज, जांच के लिए लिया नमूना कैफिनेटेड बेवरेज पर बड़ी कार्रवाई


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

करनी इंडस्ट्रियल एरिया : इस प्रतिष्ठान से 35,936 कैन किए सीज, जांच के लिए लिया नमूना
कैफिनेटेड बेवरेज पर बड़ी कार्रवाई
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

करनी इंडस्ट्रियल एरिया : इस प्रतिष्ठान से 35,936 कैन किए सीज, जांच के लिए लिया नमूना
कैफिनेटेड बेवरेज पर बड़ी कार्रवाई



बीकानेर, 8 जुलाई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के निर्देशानुसार जिले में कैफिनेटेड बेवरेज के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कानासर रोड स्थित करनी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स श्री विनायक एंटरप्राइजेज पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कैफिनेटेड बेवरेज ‘कैंपा एनर्जी’ का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI Act) के तहत जांच के लिए लिया गया। साथ ही मौके पर उपलब्ध 35,936 कैन को एहतियातन सीज किया गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैफिनेटेड बेवरेज के लेबल पर “स्टिमुलेट्स माइंड ”, “एनर्जाइज़ बॉडी ”, “एनर्जी ड्रिंक ”, “स्पोर्ट्स ड्रिंक ” जैसे दावे करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। इसी संबंध में एफएसएसएआई द्वारा देश के प्रमुख बेवरेज ब्रांडों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

डॉ. साध ने बताया कि अधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों तथा कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इस संबंध में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा द्वारा सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Comments

Popular posts from this blog

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

तैराकी : तेजस्वी पालीवाल के नाम हुए 2 स्वर्ण, एक कांस्य, बीकानेर हर्षाया

अलर्ट : श्रीगंगानगर सहित आज इन जिलों के लिए मौसम-अलर्ट