आईसीएआई के सहयोग से निकली फिटनेस की साइकिल रैली, ‘संडे ऑन साइकिल’ के 33वें एडिशन में 100 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया हिस्सा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
आईसीएआई के सहयोग से निकली फिटनेस की साइकिल रैली, ‘संडे ऑन साइकिल’ के 33वें एडिशन में 100 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया हिस्सा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
Rain Suit : बारिश में आपका साथी । युवक-युवतियों की पसंदीदा कलर रेंज में रैन सूट आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipcart
आईसीएआई के सहयोग से निकली फिटनेस की साइकिल रैली, ‘संडे ऑन साइकिल’ के 33वें एडिशन में 100 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया हिस्सा
बीकानेर। फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए ‘संडे ऑन साइकिल’ का 33वाँ एडिशन रविवार को आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) बीकानेर शाखा के सहयोग से आयोजित किया गया। भ्रमण पथ से शुरू हुए इस आयोजन में 100 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नियमित व्यायाम और साइकिलिंग का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीएआई बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, बीकानेर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुधीश शर्मा तथा बीकानेर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नियमित साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा की बचत और तनावमुक्त जीवन का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
बीकानेर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर किया जाता है। इसका उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को नशामुक्त और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में साइक्लिंग प्रशिक्षक श्रवण भाम्बू, कालूराम फौजी, जेठाराम घाट, दयालाराम सारण, सीए वसीम राजा, बस्तीराम, भवानी सिंह राजपुरोहित, डॉ. फारूक अहमद, दीपा सिंह, इंदर सिंह, कपिला शर्मा, वंदना शर्मा, सुरभि शर्मा, कुरमोन सेठी, गुरप्रीत सिंह, अभय शर्मा, सुमित नोलखा तथा गौरव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं साइक्लिंग प्रेमियों ने भाग लिया।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...