राबाउमावि में 30 लाख रु की लागत से बनेंगे दो कक्षा-कक्ष विधायक व्यास ने किया शिलान्यास


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राबाउमावि में 30 लाख रु की लागत से बनेंगे दो कक्षा-कक्ष
विधायक व्यास ने किया शिलान्यास 

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग


राबाउमावि में 30 लाख रु की लागत से बनेंगे दो कक्षा-कक्ष
विधायक व्यास ने किया शिलान्यास 

बीकानेर, 7 जुलाई।  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में 30 लाख रु की लाग से दो कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक जेठानंद व्यास ने किया। यह निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा करवाया जाएगा। विधायक व्यास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में गत ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने इस शैक्षणिक सत्र में स्कूल में बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली बेटी को अपनी ओर से इक्यावन सौ रुपए प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने व्यवसायिक शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों की बालिकाओं को बैग प्रदान किए।  विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया तथा विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

प्रधानाचार्य मंजूबाला, पवन बंसल तथा नगर निगम के अधिशाषी अभियंता पवन बंसल सहित विद्यालय परिवार, एसडीएमसी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

तैराकी : तेजस्वी पालीवाल के नाम हुए 2 स्वर्ण, एक कांस्य, बीकानेर हर्षाया

अलर्ट : श्रीगंगानगर सहित आज इन जिलों के लिए मौसम-अलर्ट