बीकानेर टर्फ प्रीमियर लीग 27 जुलाई से, 24 टीमें लेंगी हिस्सा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर टर्फ प्रीमियर लीग 27 जुलाई से, 24 टीमें लेंगी हिस्सा
बीकानेर। बीकानेर टर्फ प्रीमियर लीग का आयोजन 27 से 31 जुलाई तक सिटी टर्फ, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक 24 टीमों ने पंजीकरण कराया है, जिससे यह बीकानेर का अब तक का सबसे बड़ा टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट बनने जा रहा है। आयोजकों अंकित बिस्सा, भव्या स्वामी, तेजस बिस्सा और रिषी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 7 खिलाड़ियों की टीम के प्रारूप में खेली जाएगी। प्रत्येक टीम को दो लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद आगे के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में शहर के कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता टीम को ₹7100 एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹3100 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार 24 टीमों की भागीदारी के साथ यह आयोजन बीकानेर के टर्फ क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट साबित होने जा रहा है।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...