अति महारुद्राभिषेक : रामदेवसर तालाब, मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर, पोकरण में श्रावण माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को, पोस्टर का विमोचन किया हरिद्वार से टैंकर भर गंगाजल मंगवाएंगे pokran
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अति महारुद्राभिषेक : रामदेवसर तालाब, मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर, पोकरण में श्रावण माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को, पोस्टर का विमोचन किया
हरिद्वार से टैंकर भर गंगाजल मंगवाएंगे
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
अति महारुद्राभिषेक : रामदेवसर तालाब, मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर, पोकरण में श्रावण माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को, पोस्टर का विमोचन किया
हरिद्वार से टैंकर भर गंगाजल मंगवाएंगे
बीकानेर।विश्व कल्याण व विश्व में सुख शांति और समृद्धि के लिये पोकरण के ऐतिहासिक रामदेवसर तालाब पर स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को अति महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा तथा हरिद्वार से विशेष रूप से मंगवाए गए गंगा के जल से 1500 से अधिक पंडि़त अभिषेक मंत्रोचारण के साथ अभिषेक करेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुुए आयोजन से जुड़े पं राजेन्द्र किराडू ने बताया कि अति महारूद्राभिषेक में बीकानेर में सात सौ से ज्यादा पंडि़त भागीदारी निभाएंगे।ये विद्धान 15 बसों के द्वारा 16 अगस्त को रामदेवरा पहुंचेगें।जहां इन्हें जाट धर्मशाला में रहने की व्यवस्था की गई है।इसके पोस्टर का बुधवार को श्रीधर महाराज के कर कमलों से विमोचन किया गया।इस मौके पर अति महारुद्राभिषेक का महत्व बताते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान शिव की प्रसन्नता और लोक कल्याण के लिए किया जाने वाला एक अत्यंत शक्ति शाली और विस्तृत वैदिक अनुष्ठान है।इसमें 11 बार'महारुद्र' की आवृत्ति की जाती है,जिससे कुल14,641 बार मंत्रों का जाप,रुद्राभिषेक और हवन किया जाता है।रूद्राष्टाध्यायी के मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर दूध,दही,शहद,घी,प ंचामृत और सुगंधित द्रव्यों से लगातार अभिषेक किया जाता है।इसका मुख्य उद्देश्य महादेव की कृपा प्राप्त करके पापों का नाश करना और जीवन में सुख-समृद्धि लाना है।
हरिद्वार से टैंकर भर मंगवाया गंगाजल
मुख्य यजमान नरेन्द्र गांधी ने बताया कि श्रावण माह के तीसरे सोमवार को महारुद्राभिषेक के लिए विशेष रूप से हरिद्वार से टैंकर भरकर गंगाजल मंगवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि करीब 20 हजार लीटर गंगाजल 16 अगस्त सुबह पोकरण पहुंचेगा।मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर इसी गंगाजल से 1008 घड़े भरकर अभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा गन्ने के रस,पंचामृत,घी,दूध से भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस महारुद्राभिषेक में पोकरण के साथ बीकानेर,फलोदी,नागौर,जोधपुर,जैसलमेर व अन्य जगहों से रू द्रीपाठियों को बुलाया गया है,जो यजुर्वेद मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक करेंगे।
पोस्टर विमोचन पर इनकी रही उपस्थिति
अति महारूद्राभिषेक के पोस्टर के विमोचन अवसर पर पं अशोक ओझा,पं अशोक बिस्सा,पं मुकेश ओझा,संजय कुमार गांधी,पोकरण नगरपालिका के चेयरमेन मनीष पुरोहित,पं मुरलीधर पुरोहित,गायत्री प्रसाद शर्मा,यज्ञ प्रसाद शर्मा,पं देवकी नंदन व्यास,रमेश किराडू,मनोज पुरोहित,श्यामसुंदर चूरा सहित बड़ी संख्या में विद्धजन मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...