14 अगस्त को रिलीज होगी बंटवारा 1947, 'खालिद" की दमदार भूमिका में नजर आएंगे बीकानेर के संदीप भोजक ट्रेलर भव्य समारोह में लॉन्च
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
14 अगस्त को रिलीज होगी बंटवारा 1947, 'खालिद" की दमदार भूमिका में नजर आएंगे बीकानेर के संदीप भोजक
ट्रेलर भव्य समारोह में लॉन्च
मुंबई। मुंबई के पीवीआर जुहू में बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947Ó का ट्रेलर भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है। भारत के विभाजन (1947) की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म उस दौर के दर्द, संघर्ष और इंसानी रिश्तों की एक भावनात्मक कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को भारत के विभाजन की एक संवेदनशील, भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी से रूबरू कराएगी। इस फिल्म में अभिनेता संदीप भोजक एक महत्वपूर्ण किरदार खालिद की भूमिका निभा रहे हैं, जो लाहौर के एक प्रभावशाली व्यवसायी हैं। यह किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आता है और संदीप भोजक के अभिनय का एक नया और प्रभावशाली रूप दर्शकों के सामने पेश करेगा। संदीप भोजक ने विशेष बातचीत में बताया कि कई वर्षों की मेहनत, संघर्ष और धैर्य के बाद मुझे इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। मैं अपने गॉडफादर और महान निर्देशक राजकुमार संतोषी सर का दिल से आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह सुनहरा अवसर दिया। भोजक ने आमिर खान प्रोडक्शंस, आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। भोजक ने बताया कि बटवारा 1947 में सनी देओल, प्रीति जि़ंंटा, शबाना आज़मी, अली फज़़ल, अभिमन्यु सिंह सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं। संदीप भोजक इससे पहले भी कई चर्चित फिल्मों, वेब सीरीज़ और टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में गांधी गोडसे : एक युद्ध, बैड बॉय, होटल मुंबई, रामराज्य, आयुष्मती गीता, डॉ. हेडगेवार, शोटाइम वेब सीरीज़, तथा टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्य, ये है मोहब्बतें, कसौटी जि़ंदगी की 2, मेरे साईं, क्राइम पेट्रोल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, वागले की दुनिया सहित अनेक लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे।
गौरतलब है कि संदीप भोजक बीकानेर के पर्यटन व्यवसायी विनोद भोजक के सुपुत्र हैं। बॉलीवुड में अभिनय के साथ-साथ संदीप भोजक द्वारा सूरत महानगर में स्टार फेस स्टूडियो भी संचालित कर रहे हैं। इस स्टूडियो में प्रोफेशनल एक्टिंग ट्रेनिंग थिएटर और कैमरा एक्टिंग दोनों के लिए। थिएटर प्रोडक्शन और लाइव शो : छात्रों को मंच पर परफॉर्म करने का मौका, डांस क्लासेस, पॉडकास्ट एवं वॉइसओवर स्टूडियो, वर्कशॉप्स एवं मास्टरक्लासेज का संचालन कर रहे हैं।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...