Rail-News : नाल-पलाना के बीच बनेगा गुड्स ट्रेन बाईपास Bikaner Railway: Goods train bypass to be built between Nal and Palana.
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
नाल-पलाना के बीच बनेगा गुड्स ट्रेन बाईपास
Bikaner Railway: Goods train bypass to be built between Nal and Palana.
अनुमानित 450 करोड़ की आएगी लागत
इसे लगाकर देखो, काया कंचन हो जाएगी ☝️
यहां Flipcart पर क्लिक करें और खरीदें आनलाइन 👇
Description
Skin Type Is Normal Skin. Organic Type Is Natural. Composition Is Aloe Vera Extract, Vitamin-e, Almond Oil, Liquorice Mulethi Extract, Sandalwood Oil, Manjistha, Tulsi & Neem Extract. Model Name Is V White Intimate Area Whitening Cream Skin Lightening Cream Private Area Women. Gift Pack Is No. Ideal For Is Women. Quantity Is 100 G. Model Number Is Kdvw-100. Ideal Usage Is Day & Night. Max Shelf Life Is 24. Brand Is Driddle. Form Factor Is Cream. Uv Protection Is Yes. Container Material Is Plastic. Professional Care Is Yes. Container Type Is Tube. Application Area Is Body. Applied For Is Skin Brightening. Prescription Required Is No. Manufacturing Process Is Cruelty Free.


https://bahubhashi.blogspot.com


https://bahubhashi.blogspot.com
नाल-पलाना के बीच बनेगा गुड्स ट्रेन बाईपास
अनुमानित 450 करोड़ की आएगी लागत
प्रदूषण से मिलेगी राहत, कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगी मालगाड़ियां
बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर रेलवे स्टेशन के यार्ड का ट्राफिक भार कम करने, सुगम रेल संचालन एवं गुड्स ट्रेनों को नियत समय से पूर्व गन्तव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाल-पलाना बाईपास रेलमार्ग का निर्माण किया जाएगा। कुछ दिन पहले (21 जून)को बीकानेर दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बाईपास की घोषणा की थी।
बीकानेर मंडल में माल परिवहन को अधिक सुगम एवं दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत नाल–पलाना के मध्य गुड्स ट्रेन बाईपास रेलमार्ग विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है तथा इस पर लगभग ₹448 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।
यह बाईपास आकार में भले ही छोटा होगा, लेकिन परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके निर्माण के बाद जैसलमेर की ओर से आने वाली मालगाड़ियां बीकानेर स्टेशन एवं यार्ड में प्रवेश किए बिना सीधे मेड़ता रोड की दिशा में संचालित हो सकेंगी। इससे बीकानेर यार्ड पर मालगाड़ियों का दबाव कम होगा तथा परिचालन अधिक सुचारु एवं कुशल बनेगा।
नई रेल लाइन के माध्यम से मालगाड़ियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, जिससे रेलवे की माल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही बीकानेर शहर में अनावश्यक रेल यातायात कम होने से शोर एवं प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
यह परियोजना रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की माल परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...