विद्यालय : जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार मरम्मत की राह खुली
औरों से हटकर सबसे मिलकर
विद्यालय : जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार
मरम्मत की राह खुली
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
विद्यालय : जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार
मरम्मत योग्य एवं जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी गई है
विद्यालय : जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार
मरम्मत की राह खुली
बीकानेर, 19 जून 2026 शुक्रवार
ऐसा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत विद्यालय भवनों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को चिन्हित करने पर हुआ।
अब ऐसे विद्यालय भवनों के शीघ्र होगी मरम्मत का रास्ता बन गया है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल गहलोत ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय द्वारा गठित तकनीकी टीम द्वारा निरीक्षण के उपरांत तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट मौके पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी।
इन विद्यालयों का निरीक्षण
राजकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय सूरजनसर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदासर चारणान, राजकीय विद्यालय लाखनसर, राजकीय विद्यालय रावलिया लाखनसर, राजकीय विद्यालय धीरदेसर पुरोहितान तथा संस्कृत विद्यालय धीरदेसर पुरोहितान का निरीक्षण दल द्वारा किया गया।
ये कमियां मिली
निरीक्षण के दौरान कई भवनों में छतों पर दरारें, प्लास्टर उखड़ने तथा अन्य संरचनात्मक कमियां पाई गईं। विभागीय अधिकारियों ने प्रत्येक भवन का फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण करते हुए जीपीएस लोकेशन सहित विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...