औरों से हटकर सबसे मिलकर
आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल
आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट
रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !
आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है ।
देखें अलर्ट नीचे।
ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर सामने से आने वाले वाहन नजर आने बंद हो गए। वाहनों की हेडलाइट भी दो कदम की दूरी तक ही दिखाई दे रही थी। अपने ऐसे ही अनुभव को सोशल मीडिया पर अंधेरे में डूबी सड़क की फोटो/वीडियो पोस्ट करते हुए बीकानेर जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर मोदी ने जानकारी साझा की है। यूं ऐसी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों पर काली पीली आंधी के छाने के फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। दूरस्थ क्षेत्र से शुरुआती तौर पर मिल रही अपुष्ट जानकारी के मुताबिक बहुत सी जगह पेड़ उखड़ गए, कुछ टिनशेड भी उड़ गए । बाजारों में फुटपाथ पर और दुकानों के बाहर रखे सामान के भी नुकसान की जानकारी मिल रही है। हालांकि बीकानेर शहर की बात करें तो यहां करीब 15 से 20 मिनट तक धूलभरी तेज हवाओं का जोर रहा, रेत के बवंडर हालांकि बाद में भी उड़ते रहे और करीब आधे पौन घंटे के बाद गरज के साथ कुछ एक जगह कुछ बूंदाबांदी भी हुई।
इधर, आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है ।
देखें अलर्ट :- अगले 3 घंटों में बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, सीकर में कई स्थानों पर सतही हवा 90-100 किमी प्रति घंटे/आंधी 80-90 किमी प्रति घंटे/ओलावृष्टि/मध्यम बारिश/बिजली के साथ बहुत गंभीर तूफान आने की संभावना है।समयावधि-Date 30.05.26, 04.07PM to 07.07PM.आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान । सावधानी बरतें।
फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट
#desertstorm, #bikaner,

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...