अंततः आपसी सहमति से सुलझा वर्षों पुराना भूमि विवाद ऐसा हुआ राजस्व विभाग की पहल पर ग्रामीण सेवा शिविर में


औरों से हटकर सबसे मिलकर

Khabaron Me Bikaner / pro


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

अंततः आपसी सहमति से सुलझा वर्षों पुराना भूमि विवाद 
ऐसा हुआ राजस्व विभाग की पहल पर ग्रामीण सेवा शिविर में


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


अंततः आपसी सहमति से सुलझा वर्षों पुराना भूमि विवाद 
ऐसा हुआ राजस्व विभाग की पहल पर ग्रामीण सेवा शिविर में

बीकानेर, 27 जून 2026 शनिवार 

वर्षों से लंबित भूमि विवाद का आपसी सहमति से समाधान कर दिया गया। दोनों पक्षों ने राजस्व विभाग की पहल पर सहमति व्यक्त करते हुए भूमि के विभाजन को स्वीकार किया, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। ऐसा हुआ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चल रहे सेवा शिविरों के क्रम में । शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा में शिविर आयोजित हुआ तो ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। 

शिविर में राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पक्षकार कानाराम पुत्र उदाराम एवं रामचंद्र पुत्र नारायणराम, निवासी लिखमीसर उत्तरादा, के बीच सहमति से भूमि का विभाजन कराया गया तथा आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस समाधान से दोनों पक्षों को उनके हिस्से का स्पष्ट निर्धारण हो गया।

इस सहमति से भविष्य में न्यायालयीन विवाद और अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज होने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। गांव में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और विश्वास को भी मजबूती मिली है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग तथा ग्रामीण सेवा शिविर-2026 से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास

विशेषज्ञ कहिन - ऑर्थो बायोलॉजिकल : हड्डी रोग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के रूप में उभरी, बदल रहे पारंपरिक तरीके