जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति समीक्षा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति समीक्षा
जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति समीक्षा*
बीकानेर, 18 जून। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि शिविर से जुड़े सभी 22 विभागों के अधिकारी शिविरों के प्रति पूर्ण गंभीरता रखें। प्रत्येक विभाग के अधिकारी, प्रतिदिन शिविरों में जाएं और पूरे समय रुकें। उन्होंने कहा कि यह शिविर आमजन की समस्याओं के संपूर्ण समाधान के लिए हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि शिविरों के दौरान और विभागों की पूर्व में दर्ज समस्याओं का समाधान भी हो। शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास हों। इसके मद्देनजर इनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल के प्रकरणों और कार्यालयों में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का निस्तारण भी शिविर अवधि में किया जाए। उन्होंने प्री-कैंप्स गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह शिविर राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। प्रत्येक अधिकारी इसकी गंभीरता समझें।
जिला कलेक्टर ने सभी उपखंडों और विभागों के कार्यों की समीक्षा की। न्यून प्रगति वाले विभागों को गति लाने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की और राज्य एवं जिले के बराबर प्रगति के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र के शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को पट्टे जारी करने के लिए निर्देशित किया। पूर्व में प्राप्त पट्टा प्रकरणों का निस्तारण करने, विभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज रिकवरी, खांचा भूमि आवंटन और फायर एनओसी जैसे कार्यों में गति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शहरी सेवा शिविरों की प्रगति पर असंतोष जताया और आगामी दिनों में इनमें गति लाने के निर्देश दिए। शहरी शिविरों के सभी सातों विभागों को भी प्रगति के लिए निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि शिविरों के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाए। शिविरों में मौजूद विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय रखें। आंधी-तूफान के मद्देनजर विद्युत पोल की मरम्मत और दुरुस्तीकरण के कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। प्रत्येक अधिकारी को शिविरों की प्रॉपर रिपोर्टिंग और आगामी शिविरों की प्री-मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और ग्राम पंचायत स्तर तक इनका प्रभावी आयोजन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...