राजस्थान की परंपरागत जल संरक्षण प्रणालियां सदियों से यहां के जीवन का आधार - डॉ छंगाणी जरूरी है जल संरक्षण के लिए परंपरागत जल स्रोतों का पुनर्जीवन रिड़मलसर पुरोहितान में हुआ एमजीएसयू का महत्वाकांक्षी आयोजन


औरों से हटकर सबसे मिलकर

save water


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

राजस्थान की परंपरागत जल संरक्षण प्रणालियां सदियों से यहां के जीवन का आधार - डॉ छंगाणी 
जरूरी है जल संरक्षण के लिए परंपरागत जल स्रोतों का पुनर्जीवन 
रिड़मलसर पुरोहितान में हुआ एमजीएसयू का महत्वाकांक्षी आयोजन


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

राजस्थान की परंपरागत जल संरक्षण प्रणालियां सदियों से यहां के जीवन का आधार - डॉ छंगाणी 
जरूरी है जल संरक्षण के लिए परंपरागत जल स्रोतों का पुनर्जीवन 
रिड़मलसर पुरोहितान में हुआ एमजीएसयू का महत्वाकांक्षी आयोजन

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोदित ग्राम रिड़मलसर पुरोहितान में जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

गोदित ग्राम प्रभारी डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विश्वविद्यालय की ओर से गोदित ग्राम में संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है, जिसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल छंगाणी ने कहा कि राजस्थान की परंपरागत जल संरक्षण प्रणालियां सदियों से यहां के जीवन का आधार रही हैं। उन्होंने तालाब, जोहड़, नाड़ी एवं अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष बल देते हुए कहा कि वर्तमान जल संकट के समाधान के लिए इन व्यवस्थाओं को पुनः जीवंत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ठोस प्रयास भी आवश्यक हैं। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा गांव में जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पंच रिजवान, सोफिन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हरीश सहारण, बेरिसाल सिंह, नीरज पेंसिया, चार्ल्स बेवेज सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के सम्पन्न होने पर डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने ग्राम सरपंच श्री रामदयाल गोदारा जी का कार्यक्रम आयोजन में सहयोग प्रदान करने की लिए आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित ग्राम वासियों को धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास

विशेषज्ञ कहिन - ऑर्थो बायोलॉजिकल : हड्डी रोग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के रूप में उभरी, बदल रहे पारंपरिक तरीके