बॉक्स में मैन ऑफ़ द मैच/ बेस्ट बैट्समैन : दीपक- शोभित, विवेक- वासु, चेतन- कपिल, जुबैद, पीयूष, कुलदीप टर्फ मास्टर्स और धुंरधर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह cricket - sports


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

बॉक्स में मैन ऑफ़ द मैच/ बेस्ट बैट्समैन : दीपक- शोभित, विवेक- वासु, चेतन- कपिल, जुबैद, पीयूष, कुलदीप   
टर्फ मास्टर्स और धुंरधर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह


मानसून टीशर्ट Myintra से आनलाइन खरीदें । यहां क्लिक करें Myntra नीले अक्षरों पर 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


बॉक्स में  मैन ऑफ़ द मैच/ बेस्ट बैट्समैन : दीपक- शोभित, विवेक- वासु, चेतन- कपिल, जुबैद, पीयूष, कुलदीप   
टर्फ मास्टर्स और धुंरधर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

बीकानेर। स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन स्थानीय किशन गार्डन में पांच मैच खेले गये। आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि मैच के दौरान बतौर अतिथि बार अध्यक्ष एड अजय पुरोहित,सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया। 
पहला मैच बाबा 8 और पुष्करणा एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें पुष्करणा एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते अंतिम ओवर में 2 विकेट से मैच को अपने नाम किया। मैन ऑफ़ द मैच दीपक गिरी व बेस्ट बैट्समैन शोभित आचार्य रहे। दूसरा मैच फाइटर 11 और मातेश्वरी टाइगर्स के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में फाइटर 11 ने टाइगर्स को 96 रन का बड़ा लक्ष्य दिया,जिसको टाइगर्स ने अपने अलग अंदाज़ में खेल कर लक्ष्य को हासिल कर के अपनी पहली जीत हासिल की। मेन ऑफ़ द मैच विवेक अग्रवाल,बेस्ट बल्लेबाज़ वासु सुथार रहे। जिन्होंने फाइटर 11 की और से 50 रन की शानदार पारी खेली। तीसरा जेएमडी व पुष्करणा यंगस्टर्स के मध्य हुआ। जिसमे पुष्करणा यंगस्टर्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच चेतन व्यास,बेस्ट बैट्समैन कपिल पारीक रहे। चौथा मैच धुरंधर और मातेश्वरी टाइगर्स के बीच खेला गया। जिसमे धुरंधर ने 28 रन से मैच जीत कर अपनी जगह सेमीफाइनल में बनाई , मेन ऑफ़ द मैच जुबैद ख़ान रहे। दूसरे दिन का आखिरी मैच गेम चेंजर 9 तथा टर्फ मास्टर्स के बीच खेला गया। मात्र 36 रन का पीछा करते हुए टर्फ मास्टर्स ने मात्र 3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच पीयूष सेन रहे। जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वही बेस्ट बैट्समैन कुलदीप रहे। इस दौरान नवल कुमार पुरोहित, विष्णुनारायण बिस्सा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई

विशेषज्ञ कहिन - ऑर्थो बायोलॉजिकल : हड्डी रोग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के रूप में उभरी, बदल रहे पारंपरिक तरीके