खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत, सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत, सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण - रेलमंत्री
सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त
खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत, सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण
सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त
लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग
खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत, सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण
सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त
अश्विनी वैष्णव, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आज 21.06.2026 को बीकानेर से जयपुर निरीक्षण के दौरान सीकर स्टेशन पर सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद सीकर के साथ चर्चा में खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे मे जानकारी प्रदान की।
इसके पश्चात केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सुमेधानंद सरस्वती ट्रेन से स्टेशन के निर्माण के स्थान तक गए और वहीं पर रेल मंत्री ने सुंदरपुरा स्टेशन के मानचित्र को दिखाकर विस्तृत चर्चा की और आश्वस्त किया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा। इस स्टेशन के निर्माण से खाटूश्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा।
सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त
रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और सीकर क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर रेलवे स्टेशन पर नई पिट लाइन के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा रविवार को बीकानेर से जयपुर निरीक्षण यात्रा के दौरान सीकर रेलवे स्टेशन पर की।
केंद्रीय रेल मंत्री की इस घोषणा से सीकर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भविष्य में बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी।
नई पिट लाइन के निर्माण से सीकर स्टेशन पर ट्रेनों के अनुरक्षण, सफाई, तकनीकी निरीक्षण और रखरखाव संबंधी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे रेलवे परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
नई पिट लाइन के निर्माण से सीकर रेलवे स्टेशन की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे नई रेल सेवाओं के प्रारंभ, अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।
साथ ही, इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक रेल विकल्प उपलब्ध होंगे और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।






Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...