गंगाशहर एवं भीनासर के निवासियों को शीघ्र जारी किए जाएं आवासीय पट्टे : मोहन सुराणा नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर आवासीय पट्टों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
गंगाशहर एवं भीनासर के निवासियों को शीघ्र जारी किए जाएं आवासीय पट्टे : मोहन सुराणा
नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर आवासीय पट्टों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग
गंगाशहर एवं भीनासर के निवासियों को शीघ्र जारी किए जाएं आवासीय पट्टे : मोहन सुराणा
नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर आवासीय पट्टों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग
बीकानेर।
जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के सदस्य मोहन सुराणा ने नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनिचामी से मुलाकात कर गंगाशहर एवं भीनासर क्षेत्र के निवासियों के आवासीय पट्टों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।
मोहन सुराणा ने आयुक्त को बताया कि क्षेत्र के अनेक निवासी लंबे समय से आवासीय पट्टों से वंचित हैं। कई परिवारों ने निर्धारित राशि जमा करवा दी है, लेकिन अभी तक उन्हें पट्टे जारी नहीं किए गए हैं।
सुराणा ने जिन नागरिकों ने अभी तक आवासीय पट्टों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके ऑनलाइन आवेदन करवाकर सर्वे करव या राज्य सरकार के नियमों के अनुसार पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे प्रदान किए जाएं।
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनिचामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन लोगों की पट्टा राशि जमा हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पट्टे जारी किए जाएंगे। वहीं जिन नागरिकों के पास अभी तक आवासीय पट्टे नहीं हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करें। नियमानुसार पात्र पाए जाने पर उन्हें भी आवासीय पट्टे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर सफाईकर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, भाजपा नेता मघाराम नाई, कुणाल कोचर, मदन पाईवाल, हीरालाल एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।





Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...