किसान रसायनमुक्त और टिकाऊ खेती से कृषि में नवाचारों को अपनाएं, इसे जन आंदोलन के रूप में विकसित करें - पंचारिया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
किसान रसायनमुक्त और टिकाऊ खेती से कृषि में नवाचारों को अपनाएं, इसे जन आंदोलन के रूप में विकसित करें - पंचारिया
किसान रसायनमुक्त और टिकाऊ खेती से कृषि में नवाचारों को अपनाएं, इसे जन आंदोलन के रूप में विकसित करें - पंचारिया
बीकानेर के कृषि भवन में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य किसानों को रसायनमुक्त और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में किसानों से कृषि में नवाचारों को अपनाते हुए इसे एक जन आंदोलन के रूप में विकसित करने का आह्वान किया गया।
खबर विस्तार
प्राकृतिक खेती से स्वस्थ समाज, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : श्याम पंचारिया
पंचारिया की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्राकृतिक कृषि समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह पर्यावरण संरक्षण, मानव स्वास्थ्य और किसानों की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार है। इसके माध्यम से स्वस्थ समाज, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यशाला में देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भंवर जांगिड़, प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, किसान मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...