बीकानेर में मूंगफली-बीज विक्रय पर रोक, कई फर्मों का औचक निरीक्षण भारी अनियमितताएं पाई गई


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में मूंगफली-बीज विक्रय पर रोक, कई फर्मों का औचक निरीक्षण 
भारी अनियमितताएं पाई गई


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



बीकानेर में मूंगफली-बीज विक्रय पर रोक, कई फर्मों का औचक निरीक्षण 
भारी अनियमितताएं पाई गई

*कृषि विभाग द्वारा मिशन मोड पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग निरीक्षकों की 10 टीमों द्वारा मूंगफली से संबंधित 10 फर्मों का किया गया औचक निरीक्षण* 

*बीज नमूने किये गए आहरित, बीज विक्रय पर लगाई रोक*

बीकानेर, 26 मई। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा के निर्देशानुसार जिले में कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा मूंगफली से संबंधित 10 फर्मों का आकस्मिक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई फर्मों के यहां भारी अनियमितताएं पाई गई। विभागीय निरीक्षक टीमों द्वारा इन फर्मों पर मूंगफली बीज के नमूने ले रहे हैं व कई फर्मों पर बीज विक्रय पर रोक लगाई गई है। इस संदर्भ में काफी समय से विभाग को सूचनाओं प्राप्त हो रही थी कि जिले में मूंगफली प्रोसेसिंग यूनिटों द्वारा बिना वैध बीज लाइसेंस के मूंगफली का दाना बीज के रूप में किसानों को विक्रय किया जा रहा है। कृषि उद्यान विभाग निरीक्षकों की संयुक्त टीमों द्वारा नेशनल सीडस, सुप्रीम, चारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज,जिंदल एग्रो इंडस्टरीज, बीकानेर फूड्स, जे डी इंडस्ट्रीज, आदर्श सीड्स, तिरुपति उद्योग, चारभुजा एग्रो शोभासर एवं वैभव लक्ष्मी फ़ार्मों पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की गई। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल ने बताया कि निरीक्षण दल में उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने, सहायक निदेशक कृषि मु. सुरेंद्र मारू, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, कृषि विभागीय अधिकारी सुभाष बिश्नोई, राजूराम डोगीवाल, रघुवर दयाल सुथार, मीनाक्षी शर्मा, कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू, कविता गुप्ता, गिरिराज चारण, सोमेश तंवर, संगीता मेहता, महेंद्र विश्नोई, मेघराज बंजारा, मामराज मेघवाल, कन्हैयालाल सारस्वत, जोधराज कालीराणा, राकेश कुमार, राजेश कुमार इत्यादि कार्यवाही के दौरान विभिन्न टीमों का हिस्सा रहें व बीज एक्ट व सीड्स कन्ट्रोल आर्डर के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन