उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की नारी सशक्तीकरण की दिशा में अनूठी पहल : महिलाओं और बेटियों को सिखाये आत्मरक्षा के गुर


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की नारी सशक्तीकरण की दिशा में अनूठी पहल : महिलाओं और बेटियों को सिखाये आत्मरक्षा के गुर  


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



 उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की नारी सशक्तीकरण की दिशा में अनूठी पहल : महिलाओं और बेटियों को सिखाये आत्मरक्षा के गुर  


 बुधवार (27.05.26) को उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गोविल एवं उपाध्यक्ष सुषमा यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टाफ-परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों के लिए एक विशेष आत्मरक्षा (Self-Defense) प्रशिक्षण शिविर का  आयोजन किया गया। 
 अध्यक्षा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है जो कि आज के समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में उपयोगी आत्मरक्षा की बेसिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें।
शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों को सीखा तथा संगठन की इस पहल की सराहना की। 
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में आत्मविश्वास एवं जागरूकता का विशेष उत्साह देखने को मिला।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित