जनसुनवाई में दो करोड़ से अधिक राशि के 35 से ज्यादा कार्यों की अभिशंसा खाद्य मंत्री ने निवास पर की जनसुनवाई


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

जनसुनवाई में दो करोड़ से अधिक राशि के 35 से ज्यादा कार्यों की अभिशंसा
खाद्य मंत्री ने निवास पर की जनसुनवाई



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


जनसुनवाई में दो करोड़ से अधिक राशि के 35 से ज्यादा कार्यों की अभिशंसा
खाद्य मंत्री ने निवास पर की जनसुनवाई

बीकानेर, 27 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की और लूणकरणसर में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति की। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांग पर खाद्य मंत्री ने 2 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए के 35 से अधिक कार्यों की स्वीकृति विधायक निधि से दी।


सादुलगंज स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान खाद्य मंत्री के समक्ष पानी, बिजली, सड़क, स्कूलों में स्टाफ की नियुक्ति, अतिक्रमण हटाने सहित राजस्व और अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए। गोदारा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और इस दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी नियमित जनसुनवाई कर रहे हैंं। उच्च स्तर पर इनकी नियमित मॉनिटरिंग होती है।


इस दौरान उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संचय के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश भर में वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जन-जन का अभियान बने, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि बीकानेर में भी अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम होंगे। 
लूणकरणसर में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करते हुए  गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके प्रयास किए जाए। इस दौरान ग्रमीणों ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने राशि स्वीकृति की अभिशंसा की।

*विधायक निधि से स्वीकृत किए अनेक कार्य*

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांग पर खाद्य मंत्री ने 2 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए के 35 से अधिक कार्यों की स्वीकृति विधायक निधि से दी। उन्होंने खेल मैदानों, वाचनालयों, स्कूलों में फर्नीचर से जुड़े सर्वाधिक कार्य स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर वातावरण मिले, इसके लिए सतत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सामुदायिक भवन के कुछ कार्य भी स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अलावा विधायक निधि से भी अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि इन कार्यों को भी प्राथमिकता से शुरू करवाया जाएगा, जिससे आमजन को इनका लाभ मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित