नवाचार करेगी लघु उद्योग भारती, बीकानेर में पहली बार होगा पारंपरिक महिला खेल महोत्सव का आयोजन बच्चों को लोक खेलों से जोड़ने का है उद्देश्य




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
19 फरवरी 2026 गुरुवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

नवाचार करेगी लघु उद्योग भारती, बीकानेर में पहली बार होगा पारंपरिक महिला खेल महोत्सव का आयोजन
बच्चों को लोक खेलों से जोड़ने का है उद्देश्य 
बीकानेर 
bahubhashi Khabaron Me Bikaner




https://bahubhashi.blogspot.com


नवाचार करेगी लघु उद्योग भारती, बीकानेर में पहली बार होगा पारंपरिक महिला खेल महोत्सव का आयोजन
बच्चों को लोक खेलों से जोड़ने का है उद्देश्य 
बीकानेर 
लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई 7 एवं 8 मार्च 2026 को पहली बार पारंपरिक महिला खेल महोत्सव का आयोजन करेगी। इसमें प्रतिभागियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है । जिले के कस्बों एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से भी इच्छुक महिलाएं भागीदारी निभा सकती हैं। अपने इस नवाचार के संदर्भ में 19 फरवरी को होटल राजमहल में हुई प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष राजेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया, आयोजन खेल प्रभारी आशु मलिक, विशेष सहयोगी पूजा डागा , जोधपुर प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार तथा सचिव राकेश जाजू ने खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया । पदाधिकारियों ने बताया कि हम ये नवाचार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला खेल महोत्सव के रूप में राधे कृष्ण भवन, 5 नंबर रोड रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र बीकानेर में कर रहे हैं। महिलाओं के लिए बीकानेर में यह कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। अब तक करीब 20 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं । प्रति खेल प्रति प्रतिभागी से 100 रु टोकन मनी ली जा रही है। विजेताओं को प्रोत्साहन देने के लिए भी रूपरेखा तैयार की जा रही है । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य बाल वर्ग को महिलाओं के माध्यम से बिसारे जा रहे आउटडोर एवं इनडोर पारंपरिक खेल पोशम्पा/खो खो/आंख मिचौली/ सतोलिया आदि की प्रायोगिक जानकारी देना है। ताकि बच्चों में अपने लोक खेलों के प्रति रुझान बढ़े। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं जीतो मीरा शाखा आध्या आदि से जुड़ी महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी। 
*खबरों में बीकानेर*
*Mohan Thanvi* 
https://bahubhashi.blogspot.com 

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत