वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में दिया बयान, राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे bahubhashi Mohan Thanvi Khabaron Me Bikaner




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
5 फरवरी 2026 गुरुवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi



वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में दिया बयान, राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे



https://bahubhashi.blogspot.com

वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में दिया बयान, राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में दिया बयान, राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, प्रदेश की खेजड़ी होगी संरक्षित, मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के पर्यावरण संतों ने उनसे मुलाकात की, उन्होंने उसी समय खेजड़ी के संरक्षण के लिए कानून बनाने के निर्देश दिए। इसकी प्रक्रिया पूर्ण होते ही सदन में इसका मसौदा प्रस्तुत करेंगें और सख्त कानून लाएंगे। मुख्यमंत्री के सदन में बयान के पश्चात पर्यावरण प्रेमियों में दौड़ी उल्लास की लहर। जूस और पानी पीकर खत्म किया महापड़ाव। राजस्थान के इतिहास में पहली बार स्वयं मुख्यमंत्री ने विधानसभा से दिलाया विश्वास, जल्दी आएगा कानून।

*राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, ताकि प्रदेश में खेजड़ी संरक्षित रहे - श्री भजन लाल, मुख्यमंत्री, राजस्थान* 

*राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा*

जयपुर/ बीकानेर, 05 फरवरी। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए विधानसभा में कहा कि मैं सदन के जरिए राजस्थान की जनता को यह अवगत कराना चाहता हूं कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी बचाने के लिए कानून लाएंगे। जिससे प्रदेश में खेजड़ी संरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि खेजड़ी राजस्थान का कल्पवृक्ष भी है और राजस्थान की पहचान भी। जिसकी बढ़ते हुए रेगिस्तान को रोकने में सार्थक भूमिका रही है। खेजड़ी की महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार ने उसे राज्य वृक्ष घोषित कर रखा है। इसलिए घोषित राज्य वृक्ष को बचाने के लिए हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयास करना होगा। 
  
*पर्यावरण प्रेमी संत मुझसे मिले, तभी कानून बनाने के दे दिए थे निर्देश*
उन्होंने कहा कि कुछ विषय दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विचार करने के होते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने खेजड़ी का विषय उठाया था। साथ ही मैं यहां यह भी कहना उचित समझता हूं कि माह अगस्त 2025 में पर्यावरण प्रेमी संत मुझसे मिले थे। सभी पर्यावरण प्रेमी संत बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, नागौर इत्यादि जिलों के संत मिलने आए थे। मैंने उसी समय खेजड़ी संरक्षण हेतु कानून बनाने के निर्देश दे दिए थे। प्रक्रिया पूरी होते ही हम सदन में इसका मसौदा प्रस्तुत करेंगे। 

*हमें पर्यावरण और कल्पवृक्ष दोनों की चिंता करनी है*
उन्होंने कहा कि आज दुनिया बिगड़े हुए पर्यावरण से चिंतित हैं। कई विश्व स्तरीय सम्मेलन भी हो चुके हैं जिसमें हमारे देश ने भी हिस्सा लिया।हमें बिगड़ते हुए पर्यावरण की चिंता भी करनी है और राजस्थान के कल्पवृक्ष की चिंता भी करनी है। ऊर्जा के बिना हम विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते लेकिन विकास और विरासत दोनों को संजोने का कार्य हमें मिलकर करना है। 

*दो वर्षों में लगाए करीब 20 करोड़ पौधे*
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। उनकी प्रेरणा से राजस्थान सरकार ने भी एक पेड़ मां के नाम महाअभियान चलाया। दो वर्षों में करीब 20 करोड़ पौधे लगाए। पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया। हम वे लोग हैं जो प्रकृति को मां मानकर पूजते हैं। हमारी संस्कृति हजारों वर्षों की है। हम नदियों को भी पूजते हैं। 

*देश में उत्पादित सौर ऊर्जा का 27 फीसदी हिस्सा राजस्थान का*
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि देश में उत्पादित सौर ऊर्जा का 27 फीसदी हिस्सा राजस्थान का है। इसमें राज्य सरकार के द्वारा दो एमओयू भारत सरकार के उपक्रम के साथ किए हैं। कोयले आधारित ऊर्जा संयंत्रों के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत जैसे पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल प्रपात ऊर्जा आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत