बीकानेर : न मिला मालिक तो बदबूदार, फंगस लगा हुआ 130 किग्रा पुराना मावा करवाया नष्ट अन्य दुकानों से मावा के कुल 7 नमूने लिए गए



पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना 




 _______________________


बीकानेर : न मिला मालिक तो बदबूदार, फंगस लगा हुआ 130 किग्रा पुराना मावा करवाया नष्ट 

अन्य दुकानों से मावा के कुल 7 नमूने लिए गए  

 ______________________ ______________________ _______________________



बीकानेर : न मिला मालिक तो बदबूदार, फंगस लगा हुआ 130 किग्रा पुराना मावा  करवाया नष्ट 

अन्य दुकानों से मावा के कुल 7 नमूने लिए गए  


कमला कॉलोनी स्थित कोल्ड स्टोरेज से सड़ा मावा करवाया नष्ट

बीकानेर, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार - मिलावट पर वार“ अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशो में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमला कॉलोनी, रोशनी घर चौराहा पर मावा कारोबारियों एवम कोल्ड स्टोरेज में रखे मावे की निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई।


 डाक्टर गुप्ता ने बताया कि प्रीति कोल्ड स्टोर कमला कॉलोनी के कोल्ड स्टोर में 7 जंग लगे पुराने पीपो में बदबूदार, फंगस लगा हुआ तथा पुराना मावा लगभग 130 किलोग्राम मावा रखा हुआ था जिसका मौके पर कोई भी मालिक बनने को तैयार नहीं हुआ। 


काफी इंतजार करने तथा मावा खाने योग्य नहीं होने के कारण जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके अतरिक्त अन्य दुकानों से मावा के कुल 7 नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। 

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण वर्मा शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!