हनी ट्रैप केस : आठ लोगों का गिरोह गिरफ्तार, पांच महिलाएं शामिल


















✍️

हनी ट्रैप केस : आठ लोगों का गिरोह गिरफ्तार, पांच महिलाएं शामिल

एक मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल जब्त


जयपुर। हनी ट्रैप के मामले में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों लोगों के गिरोह को बगरू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से एक मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल जब्त की।


 डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप गिरोह के महेंद्र बावरिया निवासी झाबडा बाबा की ढाणी शिवदासपुरा जयपुर, सुनीता देवी निवासी बीलवा कला शिवदासपुरा जयपुर, महादेव बावरिया (45) निवासी प्रागपुरा जिला कोटपूतली, चम्पा देवी निवासी लाडा का बास प्रागपुरा जिला कोटपूतली, सोनू निवासी प्रागपुरा जिला कोटपूतली, कमली देवी) निवासी निवाई जिला टोंक, सीताराम बावरिया निवासी निवाई जिला टोंक और मेवा बावरिया निवासी निवाई जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।

 आरोपितों के पास मिले मोबाइल से पीडित की फोटो प्राप्त कर मोबाइल को जब्त किया है और बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही हैं। गिरफ्तार गैंग के लोग चालकों को अपना निशाना बनाते थे। मुख्य सडक पर खडे वाहन चालकों से मेलजोल बढाने और उन्हें अपने साथ मुख्य सडक से अंदर ले जाते जहां पर पहले महिलाएं उनके साथ अश्लील हरकत करती इसी दौरान गैंग के अन्य सदस्य आकर चालक के साथ मारपीट करते और पुलिस में शिकायत देने की धमकी देते जिस पर पीडित उन्हे पैसा देकर वहां से निकल जाता।


 आरोपियों ने बगरू इलाके में कई लोगों के साथ इस तरह की वारदात करना कबूल किया हैं।


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा