मुरलीधर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी: विधायक
















✍️

मुरलीधर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी: विधायक

बीकानेर, 28 फरवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


विधायक व्यास ने बुधवार देर रात शांतिनाथ आंगन में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान यह बात कही।

 उन्होंने कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी और इसके आसपास की अन्य पूर्ण कॉलोनियां विकसित हों, इसके लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क तथा सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभाग को पाबंद किया जाएगा। इस दौरान मुरलीधर व्यास कॉलोनी तथा आस पास के क्षेत्र के नागरिकों ने सीवरेज, रोड लाइट तथा पानी के प्रेशर संबंधित समस्याओं से विधायक व्यास को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक व्यास को माला एवं शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। 


इस दौरान सुरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र गहलोत, विनोद बोथरा, जय प्रकाश व्यास, मोतीलाल हर्ष, लवीश पारीक जितेंद्र सुराणा, अशोक बोथरा, शंकर बोथरा, दिलीप बोथरा, मुकेश ओझा, घनश्याम लोहिया, विजय उपाध्याय, जितेंद्र गहलोत, मोटूलाल हर्ष, भंवर पुरोहित, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, गिरिराज हर्ष, पीयूष पुरोहित, आनंद जोशी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा