बदलती दुनिया बदल रही राजनीति






*खबरों में बीकानेर*












*खबरों में बीकानेर*

बदलती दुनिया बदल रही राजनीति 
हो क्या रहा है आगे होगा क्या... 

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में धुरंधरों को उतारना अप्रत्याशित कहें या भारतीय जनता पार्टी की एक तय चुनावी रणनीति ! ऊपर से जो सामने आ रहा है वह गणितीय फलक और बड़ा होने का कयास बन रहा है। कहां जा रहा है कि दुनिया बदल रही है और अपने साथ-साथ राजनीति को भी बदलने वाली है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री और सांसद भी अब विधानसभा चुनावों में विधायक बनने के लिए उतारे जा रहे हैं। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरे के अभी जुम्मा जुम्मा 4 दिन भी न हुए कि अब तुरत-फुरत फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी अपने 6 सांसदों और 2 केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने जा रही है ! मोदी है तो ऐसा मुमकिन है। इन चर्चाओं के चलते ही बीते कुछ घंटे में राजनीतिक जगत में राजस्थान की राजनीति के लिए पहले से सामने आ रहे समीकरणों को ध्वस्त माना जा रहा है। नई बिसात जो बिछने लगी है। इस बिछाई जा रही बिसात पर बीकानेर और जोधपुर प्रमुख रूप से उभर कर सामने आते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पहले से ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के बारे में बात वायरल होती रही हैं। ऊपर से बीकानेर की सभी सीटों पर भी भाजपा बीते चुनाव में अपनी बढ़त नहीं बना पाई थी। जिसे इस चुनाव में क्षतिपूर्ति करना लाजमी माना जा रहा है। और उधर, जोधपुर में वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने भी कोई रूवाबदार शख्सियत सामने आनी चाहिए, इसी को लेकर दूसरे मंत्री गजेंद्र सिंह के बारे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की सक्रियता भी तुरत-फुरत बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। यह माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे का प्रभाव दर्जनों सीटों पर निश्चित रूप से है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर दौरे के दौरान वसुंधरा राजे का यकबयक उनके मंच पर प्रकट होना इन्हीं कयासों को हवा भी दे रहा है। ऐसे में वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाने वाले कुछ और नेताओं के नाम भी अब फिर से चर्चा में उभरने वाले हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा की अब तक सामने आ रहे समीकरणों के बीच उभरे भाजपा के इन तीन चेहरों में से केंद्रीय नेतृत्व किसे मुख्यमंत्री के रूप में प्रमोट करने वाला है। 

- मोहन थानवी 

 
 


Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत