मुख्यमंत्री ने खाटूश्याम और सालासर मंदिर में पूजा अर्चना की






*खबरों में बीकानेर*












*खबरों में बीकानेर*

मुख्यमंत्री ने खाटूश्याम और सालासर मंदिर में पूजा अर्चना की
 27 सितम्बर 2023



जयपुर, 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सीकर में खाटूश्याम जी और चूरू में सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।

श्री गहलोत ने दोनों ही मंदिर परिसर में प्रबंधकों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्रबंधकों ने राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन

कारगिल विजय दिवस पर सेनि कर्नल राठौड़ का सम्मान समारोह में वीर शहीदों को किया नमन