डूंगर कॉलेज का सिविल सर्विस टेनिस में सुयश civil service tanis


खबरों में बीकानेर




🌞





👇















औरों से हटकर सबसे मिलकर


✍️

डूंगर कॉलेज का सिविल सर्विस टेनिस में सुयश
कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वावधान में ज़िला मुख्यालय बीकानेर में 12 से 14 नवंबर को आयोजित तृतीय राजस्थान राज्य अंतर ज़िला सिविल सेवा टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2022-2023 में बीकानेर ज़िले की लॉन टेनिस टीम ने दिनांक 14 नवंबर को सादुल क्लब में हुए फ़ाइनल मैच में श्री गंगानगर टीम को सीधे सेट्स में 2-0 से हरा कर टाइटल जीत लिया। टूर्नामेंट में बीकानेर की टीम के कप्तान डॉ नवदीप सिंह बैंस जो राज डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में वनस्पति शास्त्र के एसोसीएट प्रोफ़ेसर और खेल कूद प्रभारी हैं, ने प्रतियोगिता की विजेता ट्रोफ़ी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जी पी सिंह जी और संकाय सदस्यों डॉ इंद्र सिंह राजपुरोहित, डॉ नरेंद्र नाथ, डॉ विजय एरी, डॉ अनिला पुरोहित, डॉ राजेंद्र पुरोहित, डॉ घनश्याम बीठु और डॉ सुषमा जैन के साथ साझा की। महाविद्यालय प्राचार्य ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ये महाविद्यालय लिए बहुत गौरव का विषय है कि डॉ नवदीप बैंस जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और महाविद्यालय की खेल गतिविधियों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वे बहुत बहुत बधाई के पात्र हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन

कारगिल विजय दिवस पर सेनि कर्नल राठौड़ का सम्मान समारोह में वीर शहीदों को किया नमन