खबरों में बीकानेर 🎤🌐 बॉलीवुड को नई रंगत देने वाले ऋषि कपूर यादें छोड़ गए
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बॉलीवुड को नई रंगत देने वाले ऋषि कपूर यादें छोड़ गए
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
मेरा नाम जोकर में पहली नजर में किशोरवय प्रेम के आकर्षण में आए चॉकलेटी सूरत से अपने अभिनय-जीवन के पहले पायदान पर ही राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले ऋषि कपूर ने इस फानी दुनिया से विदाई ले ली। ऋषि ऐसे हीरो रहे जिन्हें हर भूमिका को नया रंग देने में महारत हासिल थी। बॉबी के कमसिन प्रेमी, जहरीला इंसान, दूसरा आदमी के परिपक्व प्रेमी, सरगम के प्रेमी, कर्ज के पूर्व जन्म के नायक, अमर अकबर अंथॉनी के कभी न बिसारने वाले अकबर जैसे सैकड़ों किरदारों को लोग बरबस ही याद करेंगे।
वे पिछले दो तीन साल से कैंसर से संघर्ष कर रहे थे। उनके करोड़ों चाहने वालों को गुरुवार की सुबह यह खबर मिली। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वे लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...