बज्जू में नवीन राजकीय महाविद्यालय प्रारम्भ

सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें । 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤  





खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️


     बज्जू में नवीन राजकीय महाविद्यालय प्रारम्भ
बीकानेर 30 अगस्त।  बीकानेर के बज्जु में नवीन राजकीय महाविद्यालय शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया है।  कॉलेज के प्रभारी अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि बज्जु के सरपंच श्रीमंगलाराम रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.कौशिक ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एव ंउच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह जी भाटी के द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचारों के लियं बधाई दी।  विशिष्ट अतिथि श्री मंगलाराम ने बज्जु के निवासियों को महाविद्यालय खुलने के लिये शुभकामनाएं देते हुएं कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान हो सकेगा। डूंगर कॉलेज के गणित के सह आचार्य डॉ. विमल गौड़ ने विद्यार्थियों से इस सुअवसर का सम्पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया।  नवीन महाविद्यालय
इस अवसर पर किसान नेता श्री हुक्माराम विश्नोई, तहसीलदार श्री हरिसिंह जी शेखावत, सेवानिवृत शिक्षक श्री भींयाराम, आदर्श सीनियर सेकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पाना देवी मीणा, पंचायत संमिति सदस्य श्री श्रवण कुमार, पूर्व सरपंच श्री गणपतराम, कैप्टन बलवन्त राम गोदारा, युवा नेता श्री सुनील कुमार, शिक्षक श्री सुजानाराम, श्री सहीराम, व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री मांगीलाल भाम्भू सहित अनेंक गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा