खजांची मार्केट एसोसिएशन ने छेड़छाड़ घटना की निंदा की
*खबरों में बीकानेर 🎤*
बीकानेर। खजांची मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि बुधवार को खजांची मार्केट में हुई छेड़छाड़ की घटना में आरोपित व्यक्ति से एसोसिएशन का किसी भी तरह का सरोकार नहीं है। राठी ने बताया कि आरोपित व्यक्ति न तो एसोसिएशन का सदस्य और न ही वह उस दुकान का मालिक है। घटना की निन्दा करते हुए खजांची मार्केट एसोसिएशन ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए तथा छानबीन करके ही दुकान-शोरुम किराए पर देने चाहिए। खजांची मार्केट सचिव शिवसिंह चिराना ने घटना की निन्दा करते हुए बताया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...